फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरटीसी के लंबे रूटों पर दूर होगी बसों की कमी

Fri, 22 May 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरटीसी के लंबे रूटों पर बसों की कमी जल्द दूर होगी। कारपोरेशन अक्तूबर तक अपने बेड़े में 250 नई बसें शामिल करने जा रहा है। इसमें से पहली खेप के तौर पर 20 बसें जल्द रूटों पर दौड़ेंगी।
विज्ञापन


इन 20 में से पांच बसें शुक्रवार को जयपुर से तैयार होकर हेडआफिस लाईं गईं। इस पहली खेप को 27 मई को ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ हरी झंडी दिखाकर बस स्टैंड से रवाना करेंगे।

पीआरटीसी के बेड़े में इस समय बसों की कमी है। इसके कारण लंबे रूट प्रभावित हो रहे हैं। कारपोरेशन इस साल अक्तूबर तक अपने बेड़े में 250 नई बसें शामिल कर लेगा।
विज्ञापन


बसों की चेसिस खरीद कर इनकी बॉडी फेब्रिकेशन कारपोरेशन जयपुर की एक फर्म से कराएगा। इन 250 बसों में से पहली खेप के तौर पर 20 बसें जल्द रूटों पर दौड़ेंगी। शुक्रवार को 20 में से पांच बसें तैयार होकर नाभा रोड पर पीआरटीसी हेडआफिस लाई गईं।

बेहद सुंदर मैटेलिक पेंट व नए डिजाइन से तैयार इन बसों को शान-ए-पेप्सू नाम दिया गया है। बाकी 15 बसें सोमवार तक आ जाएंगी।

एक्सईएन डीके सूद ने बताया कि पीआरटीसी किलोमीटर स्कीम में 150 नई बसें डालेगा। पहली बार किलोमीटर स्कीम में एसी और वाल्वो बसें भी डाली जाएंगी। एसी 38 और वाल्वो 12 डाली जाएंगी।

बाकी बसें साधारण होंगी। ये बसें भी जल्द रूटों पर डाल दी जाएंगी।

 डीके सूद ने बताया कि करीब 19 लाख की लागत से एक बस तैयार होगी। पहली खेप की 20 बसों में से 10 बसें चंडीगढ़ डिपो और 10 पटियाला डिपो को दी जाएंगी। सभी बसें लंबे रूटों पर डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें