पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी मनाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के स्कूलों में लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर आग की धुनी जलाकर इसमें गजक, रेवड़ी, मूंगफली डालकर जहां ईशर आए दलिद्र जाए की धुन गाई गई। वहीं धुला भट्टी वाला के गीत से भी माहौल गूंज उठा।
डीएवी पब्लिक स्कूल के परिसर में लोहड़ी के मौके पर आग जलाकर इसमें स्कूली बच्चों व स्टाफ ने गजक, रेवडी, मूंगफली डाली। क्लास पहली और दूसरी के बच्चों ने सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा से सबका दिल जीत लिया। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने कहा कि यह सिर्फ त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम और भाइचारे का प्रतीक है। सभी को मिलकर इस त्योहार को प्रेम के संग मनाना चाहिए।
स्कालर फील्ड पब्लिक स्कूल में भी लोहड़ी के मौके पर आग की धूनी जलाई गई। इसमें स्टूडेंट्स और स्टाफ ने गजक, मूंगफली, रेवड़ी, तिलों की बारिश करते हुए ईशर आए, दलिदर जाए की धुन गाई। स्टूडेंट्स और स्टाफ ने रिवायती साजों के साथ गिद्दा डाला और दुला भट्टी वाला तेरे कोठे उते मोर सानू छेती-छेती तोर गीत गाए।
स्कूल की प्रिंसिपल चंदनदीप कौर ने इस मौके पर जिन अध्यापकों के घर में हाल में लड़कियों ने जन्म लिया है, उनको सम्मानित किया। स्कूल के चेयरमैन एसएस चड्ढा और डायरेक्टर एसएस सोढ़ी इस मौके पर मौजूद रहे।