फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: तीन घरों पर गिरी बिजली, बुरी तरह क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला के खालसा नगर भादसों रोड पर आसमानी बिजली गिरने से तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सिर्फ घर बनाना ही काफी नहीं है, घर की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नया मकान बनाते समय सही तरीके से अर्थिंग करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग मकान की खूबसूरती, डिजाइन या जीर्णोद्धार पर पैसा खर्च कर देते हैं, लेकिन अर्थिंग जैसे जरूरी सुरक्षा उपायों को नजरअंदाज कर देते हैं। पीड़ित परिवार की महिला ने कहा कि घर में टीवी, फ्रिज, एसी, गीजर, इनवर्टर, बिजली का मीटर, बिजली की तार समेत काफी सामान जल गया। मकान की छतें भी टूट गईं, दीवारों में दरारें आ गईं, बिस्तर, गद्दे और रसोई के बर्तन भी नष्ट हो गए। परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें