पटियाला। जिले में एक बार फिर से कोविड केसों में इजाफा दर्ज किया गया है। बुधवार को जिले में प्राप्त 435 कोविड रिपोर्टों में से चार संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन कोविड पॉजिटिव केस पटियाला शहर और एक कौली ब्लाक से संबंधित है। जिस कारण जिले में कोविड पाजिटिव केसों की गिनती 62050 हो गई है और कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की गिनती 60,584 ही है। एक्टिव केसों की गिनती सात है। बुधवार को जिले में किसी भी कोविड पाजिटिव मरीज की मौत न होने कारण मौतों की कुल गिनती 1458 ही है।
सेहत विभाग की टीमों की ओर से बुधवार को 404 के करीब सैंपल कोविड जांच को लिए गए। अब तक जिले में कोविड जांच संबंधी 12 लाख 37 हजार 394 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें 62050 कोविड पॉजिटिव, 11,75,096 नेगेटिव और करीब 248 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसलिए विभाग ने लोगों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए मास्क पहनने, समाजिक दूरी बनाकर रखने और हाथों को बार-बार साबुन से धोने की अपील की है। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सभी को टीकाकरण कराने की अपील की। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. वीनू गोयल ने बताया कि बुधवार को जिले में 3009 नागरिकों की ओर से कोविड वैक्सीन के टीके लगाए गए।