फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: डल्लेवाल के लिए मोर्चे पर पहुंचे हरियाणा के 50 गांवों के किसान, 11 फरवरी को पूरा होगा एक साल

Tue, 04 Feb 2025 08:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

किसान आंदोलन 2.0 को 11 फरवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। वहीं आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के लिए खनौरी मोर्चे पर हरियाणा के 50 गांवों के किसान पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
किसान नेता डल्लेवाल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन मंगलवार को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर 71वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को हरियाणा के 50 से अधिक गांवों से किसान अपने खेतों के ट्यूबवेलों से पवित्र जल डल्लेवाल के लिए लेकर मोर्चे पर पहुंचे। इनमें नारनौंद, राजपुरा, माजरी, डिडवादी, सोहटी, फग्गू, धर्मपुरा, खैराती खेड़ा, दादू, तिलोकेवाला, बीसला, करनोली, खुम्बर, जंडवाला, आयलकी, छिनौली, मटिण्डू, गोपालपुर, नौल्था, माजरा, खुराना, रोजखेड़ा, जुल्हेड़ा, ढाणी छतरिया, ढाणी ठोबा, तमसपुरा, भरपूर, लक्कड़वाली, चमराडा, माढ़ा, मस्तगढ़, खरल, लोधर, फतेहपुरी, फुलां, अकांवली, सुंदरनगर हमजापुर आदि गांव शामिल रहे। 

विज्ञापन


इस मौके पर किसान नेताओं अभिमन्यु कोडा़ड़, काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि डल्लेवाल पिछले 71 दिनों से सिर्फ जल ग्रहण कर के अपने शरीर के ऊपर कष्ट झेल रहे हैं, ताकि खेती-जमीन एवं किसानों की अगली पीढ़ी को बचाया जा सके। किसानों की भावना है कि उन्हीं खेतों का पवित्र जल जगजीत सिंह डल्लेवाल ग्रहण करें जिन्हें बचाने के लिए वो सत्याग्रह कर रहे हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ जल नहीं है बल्कि उन हजारों किसानों की भावना है जिन्हें यह महसूस होता है कि एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए चल रहे किसान आंदोलन- 2 में सहयोग करना जरूरी है। इसी तरह 6, 8 और 10 फरवरी को हरियाणा के किसानों के बड़े जत्थे जल लेकर दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर पहुंचेंगे। किसान नेताओं ने सभी किसानों से अपील की कि मोर्चे का एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रत्नपुरा, 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी एवं 13 फरवरी को शंभू मोर्चे पर आयोजित महापंचायतों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें