फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: खनौरी मोर्चे के किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। खनौरी मोर्चे में शामिल एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान चरनजीत सिंह काला (48) निवासी गांव बडवाला जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। वह अपने पीछे 19 साल का एक बेटा और 21 साल की बेटी छोड़ गया है। किसान नेताओं के मुताबिक चरनजीत सिंह काला किडनी की बीमारी से पीडित था, जिसकी दवा लेने के लिए वह खनौरी मोर्चे से पीजीआई चंडीगढ़ जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसके वाहन के आगे आवारा पशु आगे आने के कारण हुए सड़क हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की ओर से किसान को सरकारी अस्पताल सेक्टर 16 में दाखिल कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान मंगलवार रात को किसान चरनजीत सिंह काला की मौत हो गई है। वह भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के साथ संबंधित था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें