फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालें विद्यार्थी : बडूंगर

Tue, 21 Mar 2017 03:27 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के खालासा कालेज में पुस्तक का विमोचन करते एसजीपीसी प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बडूंगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिरोमणि गरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बडूंगर ने शिरोमणि लेखक प्रोफेसर अछरू सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक शख्सियत विकास, कोमल हुनर और मानवीय मूल्यों का विमोचन खालसा कॉलेज में आयोजित समागम में किया।
विज्ञापन


इस मौके पर बडूंगर ने कहा कि प्रोफेसर अछरू सिंह पहले भी कई पुस्तकें लिख चुके हैं और ये पुस्तकें समाज को हमेशा नई दिशा देती हैं। जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए और समाज में मान-सम्मान हासिल करने के लिए इंसान की शख्सियत एक अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालें।

पुस्तक के बारे में बताते हुए प्रोफेसर ने कहा कि इसमें इंसान की शख्सियत के सर्वपक्षीय विकास के लिए सुझाव दिए गए हैं। साथ ही पुस्तक में समय प्रबंध, तनाव मुक्ति, लीडरशिप, सेहत सुधार, बौद्धिक विकास, संचार योग्यताएं, मानवीय मूल्यों सहित कई विषयों पर चर्चा की गई है। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह ऊभा ने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक न केवल छात्रों के लिए बल्कि अध्यापकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें