फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के बरी होने से भाजपा की सियासी रणनीति बेनकाब: अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि कथित आबकारी नीति मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बरी होने से भाजपा की सियासी बदलाखोरी और प्रचार बेनकाब हो गया है। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा की सरकार लंबे समय से ईडी और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर आप नेताओं के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद केस दर्ज कर रही थी। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना और केजरीवाल की राजनीति को कमजोर करना था। उन्होंने कहा कि दिल्ली अदालत के फैसले ने इन सियासी चालों को पूरी तरह उजागर कर दिया। अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि केस से साबित होता है कि आरोप सियासत से प्रेरित थे और भाजपा का मकसद आप नेताओं को परेशान और बदनाम करना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें