फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का बढ़ता प्रकोप--- मंजाल खुर्द में चला कलिंग आपरेशन, 20 सुअरों को मारा गया गांव के

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग एक्शन में आ गया है। विभाग की तरफ से बुधवार को अब इस बीमारी की चपेट में आए गांव मंजाल खुर्द में कलिंग आपरेशन चलाया गया। इसके तहत 20 सुअरों को मारकर इन्हें जमीन में दबाया गया।
गौरतलब है कि मंगलवार को मंजाल खुर्द से भेजे सुअरों के खून व नेजल स्वैब के सैंपलों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इस गांव के एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को संक्त्रस्मित जोन घोषित कर दिया गया था। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गुरचरन सिंह ने बताया कि गांव के 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को सर्विलेंस जोन बनाया गया है। इसके अंदर सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को सुअरों के खून व नेजल स्वैब के करीब 10 सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीमारी का फैलाव रोकने को कलिंग आपरेशन का एरिया बढ़ा दिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले पटियाला के गांव बिलासपुर व सन्नौरी अड्डा इलाकों में सुअरों में यह बीमारी फैल चुकी है। इन इलाकों में अब तक 74 सुअरों को मारा जा चुका है। इस तरह से अब तक 94 सुअरों को पशुपालन विभाग की ओर कलिंग आपरेशन के तहत मार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विभाग ने एडवाइजरी जारी करके पशुपालकों को हिदायतें जारी की हैं। इसके तहत पशुपालकों को सुअर फार्मों का गेट बंद रखना होगा। गेट पर चूने का छिड़काव करने, सुअर फार्मों को विषाणु मुक्त करने के लिए फार्मों पर कास्टिक सोडा या ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने को कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि कोई भी जिंदा/मृत सुअर व उसका फीड वगैरहा संक्त्रस्मित जोन से बाहर लेकर नहीं ले जाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति सूचीबद्ध बीमारी से संक्त्रस्मित किसी भी सुअर या सुअर उत्पाद को मार्केट में नहीं लाएगा और न ही लाने की कोशिश करेगा। सुअर या संबंधित सामान की अंतरराज्यीय आवाजाही पर सख्ती से पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें