फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब फेस्ट का आयोजन

Sat, 09 Nov 2013 10:39 PM IST
अमर उजाला,राजपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह (एसयूएस) इंजीनियरिंग कॉलेज तंगोरी में टाटा कंसलटेंसी सेवाओं कंपनी की ओर से शनिवार को जॉब फेस्ट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसको कंप्यूटर साइंस, सूचना टेक्नालाजी, इलेक्ट्रॉनिक, कम्यूनिकेशन, इलैक्ट्रिक और मकैनिकल इंजीनियरिंग के डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया।

फेस्ट में संत लोगोवाल इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेज के 440 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस में सबसे पहले विद्यार्थियों का एपटीटयूट टेस्ट ऑनलाइन लिया गया।

प्लेसमेंट के सारे टेस्ट क्लीयर करने के बाद शहीद ऊधम सिंह कालेज के 33 और संत लोगोवाल कॉलेज के 12 विद्यार्थियों को 3.18 लाख रुपये पैकेज पर चयनित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सिद्धू ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका पहला प्राइवेट कॉलेज है जो अपने आप पर निर्भर है और पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है। इस मौके पर एसयूएस का स्टाफ और सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें