फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, नौ लाख की जाली करंसी समेत सात काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। नाभा पुलिस ने जाली करंसी बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नौ लाख रुपये की जाली करंसी बरामद हुई है, जो 500-500 रुपये के नोटों में है। सातों आरोपियों के खिलाफ नाभा सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कुलविंदर कौर निवासी करतार नगर खन्ना, करमजीत कौर निवासी गांव उगोके जिला बरनाला, रणबीर सिंह निवासी गांव ढडरियां जिला संगरूर, जोगिंदर सिंह निवासी गांव घंगेरा जिला होशियारपुर, भूपिंदरपाल सिंह निवासी गांव धुरा जिला संगरूर, कुलवंत सिंह निवासी गांव गुदाइया नाभा व लक्की मोगा निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नाभा सदर थाना के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ ने बताया कि एसआई नवदीप कौर समेत पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में गलवटी मंडी के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो कारों को रोककर तलाशी ली। कारों से नौ लाख रुपये की कीमत के 500-500 के नकली नोट और एक लाइसेंसी रिवाॅल्वर बरामद हुई। मौके पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना इंचार्ज ने बताया कि यह गिरोह पड़ोसी राज्यों में नकली करंसी का धंधा करता था। गिरोह एक लाख रुपये में पांच लाख की नकली करंसी देता था। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि गिरोह जाली करंसी का कारोबार किन-किन राज्यों में चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें