फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ठंड का सितम: सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे पहुंचा पारा, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; कोल्ड डे का अलर्ट

Thu, 08 Jan 2026 09:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

माैसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन फिलहाल आने वाले छह दिनों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
लुधियाना में चल रहे राष्ट्रीय स्कूल खेलों के दौरान छात्र एथलीट आग तापते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में ठंड और घने कोहरे का सितम और बढ़ गया है। बुधवार को पंजाब का अधिकतम तापमान गिर कर सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे पहुंच गया। तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


अमृतसर में कोल्ड डे रहा और बेहद घने कोहरे के कारण यहां की दृश्यता भी शून्य दर्ज की गई। अमृतसर का अधिकतम पारा 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। एसबीएस नगर व हलवारा की दृश्यता 10 मीटर और पटियाला की 150 मीटर दर्ज की गई। पंजाब में 4.6 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। 

मौसम विभाग ने आज भी पंजाब में बेहद घना कोहरे और कोल्ड डे व शीत लहर चलने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन फिलहाल आने वाले छह दिनों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन


पंजाब में सबसे अधिक 17 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 10.4 डिग्री, लुधियाना का 11.2 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, बठिंडा का 11.4 डिग्री, मानसा का 11.8 डिग्री, होशियारपुर का 13.5 डिग्री, फाजिल्का का 10.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री, लुधियाना का 6.6 डिग्री, पटियाला का 7.1 डिग्री, एसबीएस नगर का 5.3 डिग्री, रूपनगर का 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें