फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थान के अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 01 Feb 2014 10:00 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला-संगरूर रोड स्थित एविएशन क्लब के बिरमी फ्लाइंग एकेडमी के चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कैप्टन रजिंदर केडी के खिलाफ पसियाना थाना पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट पटियाला निवासी जसविंदर कौर पत्नी बलविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एविएशन क्लब की बिरमी फ्लाइंग एकेडमी में उन्होंने अपने पुत्र सुमनदीप सिंह को 150 घंटों की हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग दिलाने के लिए प्रति घंटा 8500 रुपये के हिसाब से पैसे जमा कराए थे, लेकिन उसके पुत्र को केवल 13 घंटे 15 मिनट की ही फ्लाइंग की ट्रेनिंग दी गई।

जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो इसी तरह से और भी करीब आठ मामले सामने आए, जिसमें रकम लेने के बावजूद स्टूडेंट्स को कुछ घंटे के ही फ्लाइंग की ट्रेनिंग दी गई थी। मामले में जब कुछ स्टूडेंट्स ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें रकम लौटाने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि कुछ विद्यार्थियों को दिए गए चेक बाउंस हो गए। इस तरह से कैप्टन रजिंदर केडी ने करीब 30 लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। अब केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें