फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इना स्प्रिट की तस्करी का पर्दाफाश

Sat, 19 Oct 2013 11:04 PM IST
अमर उजाला, राजपुरा (पटियाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा में शराब बनाने के काम आने वाले इना स्प्रिट की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश कर दो को काबू किया है। पुलिस ने 20 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। खास बात यह है कि उक्त धंधे में पकड़ा गया सिमरजीत सिंह सत्तापक्ष से जुड़ा युवा नेता है।
विज्ञापन


  इस संबंध में एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पंचकूला निवासी राजेश कुमार, सिमरजीत सिंह उर्फ सम्मी और गुरदीप सिंह उर्फ बाबा केमिकल का कारोबार करते हैं। आरोपी इनोथैल केमिकल की आड़ में इना स्प्रिट का गैरकानूनी धंधा करने में लगे हैं।

इना स्प्रिट अंग्रेजी और देसी शराब बनाने के काम आती है। आरोपी ड्राइवरों से 6 हजार रुपये प्रति ड्रम इना स्प्रिट गांव तेपला में खरीदने के बाद डेराबस्सी में गोदाम में स्टाक कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी इना स्प्रिट को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान के शराब तस्करों को 15 हजार रुपये प्रति ड्रम बेचते हैं।
विज्ञापन


 आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद गांव जवाहरपुर के पास गोदाम में चेकिंग की तो केमिकल के 460 ड्रम पकड़े। इनकी बाजारी कीमत 68 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

पकड़े गए माल से करीब 30 करोड़ रुपये कीमत की शराब बनाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले करीब 10 साल से गैर कानूनी धंधे को अंजाम दे रहे थे।

आरोपियों की संपत्ति को लेकर मनी लाड्रिंग विभाग को सूचित किया जाएगा। पुलिस एक्साइज विभाग से मिलकर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। दो लोगों को छोड़े जाने के जवाब में एसएसपी पटियाला मान ने खंडन करते हुए कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें