फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में ऑनलाइन प्रणाली जरिये होगी फौज में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन

Fri, 24 Jul 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरेक्टर भर्ती कर्नल वनीत मेहता ने बताया कि भविष्य में भारतीय फौज में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन प्रणाली के जरिये ही रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। खुली भर्ती रैली की प्रक्रिया को पूरे देश में ही बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रणाली के जरिये रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। भारतीय फौज में अधिकारियों और जूनियर कमिश्नड अधिकारियों समेत भारतीय फौज के अन्य ओहदों पर भर्ती के लिए आर्मी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली जल्द ही लागू हो जाएगी।

विभाग की वेबसाइट पर उम्मीदवार की रजिस्ट्रेशन की जाएगी। भारतीय फौज में भर्ती के लिए पटियाला में 1 से 7 अगस्त तक खुली भर्ती होगी। इसमें पटियाला व फतेहगढ़ साहिब जिलों के नौजवान हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें