फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में 1047 लाभार्थियों को दिया जाएगा 26.12 करोड़ रुपये का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1047 लाभार्थियों को कुल 26.12 करोड़ रुपये का ऋण दिया जाएगा। यह ऋण पंजाब पिछड़ा वर्ग, भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) की ओर से वितरित किया जाएगा। बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी ने बताया कि यह ऋण मुख्य रूप से एनएमडी स्कीम के तहत प्रदान किया जाएगा। 2025-26 के दौरान बैकफिंको ने राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग (सिख, मुस्लिम, ईसाई, पारसी, बौद्ध और जैन) के लिए 1047 लाभार्थियों को 26.12 करोड़ रुपये के ऋण का लक्ष्य रखा है। अब तक 219 लाभार्थियों को 7.22 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 18 लाभार्थियों को 35.80 लाख रुपये का ऋण दिया गया है। इन ऋणों का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने में मदद करना है। अब तक कुल 237 लाभार्थियों को 7.58 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें