सिख प्रचारक पर केस दर्ज किए जाने से नाराज अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल, हिंदू वेलफेयर बोर्ड, दमदमी टकसाल और सत्कार कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे नंबर 1 पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मामले को झूठा बताते हुए केस वापस लेकर दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। साथ ही एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर संघर्ष तेज करने का एलान किया।
अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखविंदर सरीन ने बताया के गत दिनों राजपुरा के नजदीक गांव उड़दन में ईसाई मिशनरी की ओर से हिंदू देवी देवताओं और सिख गुरुओं के अपमान का मामला जानकारी में आया था। इस पर दमदमी टकसाल के बरजिंदर सिंह परवाना इस मामले में बात करने के लिए मिशनरी के दर्शन मसीह के गांव में गये थे।
वहां मिशनरी के लोगों ने परवाना पर हमला कर दिया और सिख प्रचारकों की गाड़ी तोड़ दी,। इसके बाद भी पुलिस ने सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना पर झूठा पर्चा दर्ज कर दिया। सरीन ने बताया के पर्चा जान से मारने का प्रयास करने, घर में घुस कर मारने की धाराओं में दर्ज किया।
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर राजपुरा के डीएसपी रजिंदर सोहल, राजपुरा सिटी के एसएचओ शमिंदर सिंह, एसएचओ मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। इस पर लखविंदर सरीन, महंत रविकांत और दमदमी टकसाल के सुरजीत सिंह सुल्तानपुर लोधी ने कहा के बरजिंदर सिंह परवाना पर दर्ज केस रद्द करने, दर्शन मसीह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का पर्चा दर्ज करने की मांग की।
इस पर पुलिस अफसरों ने एक सप्ताह का समय मांगा। सरीन ने बताया के हमने एक सप्ताह का समय दे दिया है। इस दौरान मांग पूरी न हुई पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर हिंदू वेलफेयर बोर्ड के चरणजीत चौहान, संजीव शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, संजीव कुमार, अजय कुमार, संजय सूद, डॉ संदीप कपिल, हिंदू क्रांति दल दल के जिला प्रमुख संजय शर्मा, वरुण शर्मा, हरदीप मुल्तानी, अजु ठाकुर, गुरदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, शविन्दर सिंह, जतिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, जसविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, सिमरन जीत सिंह उपस्थित थे।