फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: स्वतंत्रता दिवस पर पटियाला में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई पुलिस सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन में रात को खुद फील्ड में रहेंगे पुलिस अधिकारी, रखी जाएगी पैनी नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। स्वतंत्रता दिवस के लिए पटियाला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शहर के चौक-चौराहों, प्रवेश बिंदुओं, हॉटस्पॉट और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी और चेकिंग जारी है। पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने अपराध रोकने और व्यवस्था बनाए रखने हेतु नाइट डोमिनेशन पर जोर दिया। पुलिस अधिकारी रात में फील्ड में रहेंगे ताकि असामाजिक तत्व गड़बड़ी न कर सकें। वीरवार को फूल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा चुनौतियों और ड्यूटियों की जानकारी ली। आज रात से नाकाबंदी और नाइट डोमिनेशन तेज की जाएगी। पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां मुख्य मेहमान होंगे। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की। होटल मालिकों को बिना पहचान पत्र जांचे कमरा न देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल
डीसी हिमांशु अग्रवाल ने वीरवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लिया। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं पुलिस ने संदिग्ध वस्तुओं की सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें