फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Mausam: पंजाब में 30 से दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में एक साथ नहीं बरस रहा मानसून

Sun, 28 Jul 2024 03:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अच्छी बरसात न होने से पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक हो गया है। 
विज्ञापन
पंजाब में बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान गिरावट के साथ 39.2 डिग्री पहुंच गया है। तापमान में 1.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने 30 व 31 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, लुधियाना का 34.6, पटियाला का 34.5, पठानकोट का 36.5, बठिंडा का सबसे अधिक 39.2 डिग्री, गुरदासपुर का 34.5, बरनाला का 35.5, फिरोजपुर का 35.5, जालंधर का 33.8 डिग्री दर्ज किया गया।
सबसे न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री का लुधियाना का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.0, पटियाला का 28.0, पठानकोट का 29.6, बठिंडा का 31.8 डिग्री, बरनाला का 30.1, फाजिल्का का 30.9 और जालंधर का 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें