फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में 27 से दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में 27 जुलाई से दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वीरवार को पंजाब के तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। हालांकि वीरवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 37.3 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, लुधियाना का 34.2 डिग्री, पटियाला का 36.2 डिग्री, पठानकोट का 33.6 डिग्री, फरीदकोट का 34.5 डिग्री, फिरोजपुर का 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.3, लुधियाना का 27.6 डिग्री, पटियाला का 27.1 डिग्री, बठिंडा का 27.0 डिग्री, फरीदकोट का 28.8 डिग्री, फिरोजपुर का 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के पास बना है। सबसे कम 23.8 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें