फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में गर्मी दिखाने लगी तेवर: 39.0 डिग्री पहुंचा पारा, आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; बारिश का अलर्ट

Thu, 16 Apr 2026 09:46 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

17 अप्रैल को पठानकोट व गुरदासपुर के अलावा अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट व मुक्तसर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गरमी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को बठिंडा का पारा 39.0 डिग्री पहुंच गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर हो गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ वेर्स्टन हिमालयन रीजन को प्रभावित करेगा। यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है, ऐसे में पंजाब के मौसम पर इसका असर ज्यादा नहीं पड़ेगा। इस विक्षोभ के असर से वीरवार को पठानकोट, गुरदासपुर व होशियारपुर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

17 अप्रैल को बारिश का दायरा बढ़ेगा और पठानकोट व गुरदासपुर के अलावा अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट व मुक्तसर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद पंजाब का मौसम शुष्क हो जाएगा।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों के दौरान पंजाब के तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 14.5 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। वहीं बठिंडा 39.0 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। पटियाला का पारा 38.3 डिग्री दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम पारा 36.1 डिग्री, लुधियाना का 37.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 35.2 डिग्री, फाजिल्का का 36.7 डिग्री, फिरोजपुर का 36.0 डिग्री, होशियारपुर का 34.9 डिग्री और रूपनगर का 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 17.5 डिग्री, लुधियाना का 17.8 डिग्री, पटियाला का 16.5 डिग्री, पठानकोट का 15.0 डिग्री, बठिंडा का 20.9 डिग्री, फरीदकोट का 17.1 डिग्री, एसबीएस नगर का 18.5 डिग्री, फिरोजपुर का 17.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें