फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री का घेराव: छात्रों ने उठाए फीस वृद्धि समेत अन्य मुद्दे, जमकर की नारेबाजी

Wed, 12 Aug 2026 03:34 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने विरोध किया और उनका घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। 
विज्ञापन
छात्रों ने किया स्वास्थ्य मंत्री का घेराव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य मंत्री को घेर कर छात्रों ने नारेबाजी की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने विरोध किया। यूनियन ने यूनिवर्सिटी हॉस्टलों, बढ़ते कर्ज और फीस वृद्धि के मुद्दों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द समाधान की मांग की। ये विरोध उस समय हुआ जब मंत्री कैंपस में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। छात्र नेताओं ने कहा कि बढ़ती फीस और हॉस्टल की समस्याओं से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसको लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें