डीएवी पब्लिक स्कूल की दस जमा एक की छात्रा जपरीत ने सीबीएसई नेशनल स्केटिंग कंपीटिशन में दो गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
बडोदरा के उर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कंपीटिशन में जपरीत ने अंडर-19 कैटेगिरी में 300 मीटर और 1000 मीटर में गोल्ड मेडल जीते।
यह सफलता जपरीत के लिए नई नहीं है। इससे पहले जपरीत ने विभिन्न स्केटिंग मुकाबलों में लगातार 11 गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचा है।
यह सभी मुकाबले देश स्तर पर और राज्य स्तर पर आयोजित किए गए थे। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने जपरीत व उसके अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई दी है।