फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को पंजाब की एक गज जमीन भी नहीं दी जाएगी: ढींढसा

Sat, 11 Jul 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर तथा मानसा जिलों के क्षेत्रों को हरियाणा को सौंपने संबंधी चल रही तमाम अटकलों को खारिज करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि पंजाब द्वारा हरियाणा को एक गज जमीन देने की योजना नहीं है।
विज्ञापन


पंजाब तो हरियाणा से मांग कर रहा है कि पंजाबी बोलने वाले पंजाब को दिए जाएं। शरारती तत्व, सोशल साइट्स पर इस संबंधी अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लोग इसको लेकर सचेत रहें।

शनिवार को यहां गुरुद्वारा पातशाही पहली धर्मशाला में आए ढींढसा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार द्वारा किसी भी चिट फंड को मान्यता नहीं दी गई है।
विज्ञापन


अखबारों में भी सरकार ने बाकायदा विज्ञापन देकर लोगों को जागरूक किया है। बावजूद इसके लोग इन कंपनियों के बहकावे में आ रहे हैं। इस संबंधी उन्होंने संगरूर के एडीसी और डीजीपी पंजाब को भी सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें