संत अमर सिंह नामधारी की याद में शंभू में स्थित पेट्रोल पंप के मालिक चरणजीत सिंह नामधारी की ओर से 12 परिवारों की लड़कियों का विवाह अपने खर्चे पर करवाया गया।
बारातियों के लिए भोजन व चाय आदि का प्रबंध भी किया गया तथा नवविवाहित जोड़ों को नया जीवन शुरू करने के लिए जरूरत का घरेलू सामान भी दिया गया।
चरनजीत सिंह नामधारी ने बताया कि उनका मकसद गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।
इस मौके पर पूर्वमंत्री राज खुराना, नगर काउंसिल के प्रधान प्रवीण छाबड़ा, हरीश हंस, जगदीश कपूर, एससी अग्रवाल, गुरनाम सिंह, जगतार सिंह, किरपाल सिंह, हरविंदर सिंह, हरदेव सिंह कंडेवाला ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।