फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: सड़क हादसे में दादा की मौत, दो पोते गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। समाना-माईसर रोड पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो पोते बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। पुलिस की ओर से फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतक बुजुर्ग की पहचान हंसराज निवासी गांव चाबा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव चाबा निवासी हंसराज अपने साथ दो पोतों के साथ बाइक पर सवार होकर समाना की तरफ आ रहा था। इसी दौरान समाना साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोनों पोते बुरी तरह से घायल हो गए। दूसरी तरफ कार में सवार एक व्यक्ति हनी शर्मा के भी घायल होने की जानकारी है, जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भरती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने पोतों को दवा दिलाने के लिए जा रहा था। लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार बन गया। घायल बच्चों को समाना के सिविल अस्पताल लाने पर वहा पर उनकी गंभीर हालत को देखते डाक्टरों ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले की जांच कर रहे सिटी थाना समाना के सहायक थानेदार शिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें