फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: गलत साइड से आ रही कार से टक्कर, दादा-पोती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग का शरीर जगह-जगह से कटकर कार की आगे की सीटों पर बिखरा
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया, फिलहाल उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। भादसों से सरहिंद रोड पर गांव बहिबलपुर कोठे के नजदीक एक भयानक सड़क हादसे में दादा व पोती की मौत हो गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, जो फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक दादा की पहचान 60 साल के जसवीर सिंह निवासी गांव हकीमपुरा व उनकी साढ़े तीन साल की पोती रहमतजोत कौर के तौर पर हुई है।
मामले के जांच अधिकारी थाना भादसों से एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह की पोती भादसों के स्कूल में पढ़ती है। शनिवार को स्कूल में छुट्टी के बाद जसवीर सिंह अपनी पोती को लेकर एक्टिवा पर वापस घर की तरफ लौट रहे थे। रास्ते में भादसों-सरहिंद रोड पर गांव बहिबलपुर कोठे के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत साइड पर आकर एक्टिवा में टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग उछलकर कार के बोनट के साथ वाले शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुस गए, उनका शरीर जगह-जगह से कट गया, जो कार की आगे की सीटों पर बिखर गया। वहीं, पोती उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग के शव की हालत काफी खराब थी, बड़ी मुश्किल से इकट्ठा करके बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार चालक प्रिंस अली (25) निवासी गांव गंगडपुर जिला संगरूर को भी चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपी कार चालक प्रिंस अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें