फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों के आठ कूलरों में मिला डेंगू के मच्छर का लारवा

Fri, 15 Jul 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में सेहत विभाग की जिला स्तरीय टीम बसी पठाना के दफ्तरों में कूलरों की चैकिंग करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेंगू मच्छर से निजात हासिल करने के लिए सेहत विभाग फतेहगढ़ साहिब ने कमर कस ली है। सेहत विभाग ने हर शुक्रवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाए जाने का निश्चय लिया है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय टीम की तरफ से अलग-अलग सरकारी विभागों के दफ्तरों में रखे करीब 32 कूलरों की चेकिंग की गई। इनमें से आठ कूलरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा पाया गया। जिन दफ्तरों के कूलरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा मिला है उनको मौके पर ही 500 रुपये प्रति कूलर जुर्माना किया गया। इस तरह विभाग की टीम ने 4000 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूला।

सिविल सर्जन डॉ. हरिंदर कौर ने बताया कि नेशनल वेकटर बोर्न डिजीजिज कंट्रोल प्रोग्राम के अधीन जिले में लगातार डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लारवे की खोज के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जांच टीम में जिला एपीडेमोलोजिस्ट डॉ. हरबीर सिंह, जिला मास मीडिया अफसर परमिंदर सिंह, सहायक यूनिट अफसर विजय कुमार, डिप्टी मास मीडिया अफसर बलजिंदर सिंह, इंसेक्ट कलेक्टर मनदीप कौर और बलविंदर सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें