फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: राजपुरा में पटरी से उतरा माल गाड़ी का डिब्बा

Wed, 28 May 2025 12:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। राजपुरा-पटियाला रेल लाइन पर जा रही एक मालगाड़ी का एक डिब्बा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पटरी से उतर गया। ट्रेन के गार्ड की सूझबूझ के चलते बड़ा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रुकवा दिया।
विज्ञापन

घटना राजपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। डीआरएम विनोद कुमार भाटिया ने बताया कि हादसे के कारणों की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन इस्लामपुर रेलवे फाटक घंटों तक बंद रहा, जिससे लोगों असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें