फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: हैंडबॉल अंडर-14 में गांधी नगर स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज़ोन पटियाला-2 के ज़ोनल गेम्स संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब स्कूल गेम्स 2026-27 के तहत ज़ोन पटियाला-2 के ज़ोनल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन खेलों में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सरकारी हाई स्कूल गांधी नगर, एसडीएसई स्कूल और द ब्रिटिश को-एड स्कूल ने हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन किया।

हैंडबॉल अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में सरकारी हाई स्कूल गांधी नगर ने पहला स्थान प्राप्त किया। एसडीएसई स्कूल दूसरे और द ब्रिटिश को-एड स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी सरकारी हाई स्कूल गांधी नगर ने पहला स्थान जीता। स्कूल ऑफ़ एमिनेंस फीलखाना दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कों के हैंडबॉल में स्कूल ऑफ़ एमिनेंस फीलखाना ने पहला स्थान हासिल किया। सरकारी हाई स्कूल गांधी नगर दूसरे स्थान पर रहा। लॉन टेनिस अंडर-14 लड़कों में यादविंद्रा पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान पाया। बास्केटबॉल अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में भूपिंदरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन टेनिस अंडर-17 लड़कों में गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान जीता। अंडर-19 लड़कों में द ब्रिटिश को-एड स्कूल ने शीर्ष स्थान हासिल किया। जोनल टूर्नामेंट कमेटी पटियाला-2 के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी और खेल भावना की सराहना की। जोनल सेक्रेटरी बलविंदर सिंह जस्सल ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए किए गए इंतज़ामों पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें