फतेहगढ़ साहिब में रोष मार्च निकालते हुए परमेश्वर द्वार गुरमित प्रचार सेवा दल की संगत।
- फोटो : अमर उजाला
संत रंजीत सिंह ढडरियांवाले पर 17 मई को लुधियाना में हुए कातिलाना हमले की सीबीआई जांच करवाने की मांग के लिए सोमवार को परमेश्वर द्वार गुरमित प्रचार सेवा दल की ओर रोष मार्च निकाला गया। मार्च दीवान टोडर मल हॉल से डीसी दफ्तर तक निकाला गया। सेवा दल ने राष्ट्रपति के नाम डीसी कमलदीप सिंह संघा को एक मांगपत्र सौंपकर ढडरियांवाले पर हुए हमले की सीबीआई जांच की मांग की। रोष मार्च की अगुवाई नरिंदर सिंह सेखों, बहादुर सिंह अमलोह, गुरमीत सिंह, बाबा बलविंदर सिंह रौणी, बाबा मनप्रीत सिंह मोहनपुर और बाबा हरबंस सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में संगतों की ओर से मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर शांतिमय रोष मार्च किए गए और डीसी को मांगपत्र दिए गए। डीसी संघा ने मांग पत्र लेकर संगत को भरोसा दिया कि वह इसे राष्ट्रपति तक पहुंच देंगे। मार्च की सुरक्षा के लिए डीएसपी गुरदीप सिंह गौसल के नेतृत्व में पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए थे।