फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों को मिलेगा 25 करोड़ का फर्नीचर

Mon, 23 Dec 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला,पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 25 करोड़ की लागत से फर्नीचर मुहैया कराया जाएगा। इसमें से10 करोड़ रुपये सरकार की ओर से जारी भी कर दिए गए हैं।  इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर भरती की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। ये घोषणा शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने सोमवार को एक कार्यक्रम में की।
विज्ञापन


वे न्यू पावर हाउस कालोनी (राजपुरा कालोनी) में छह करोड़ की लागत से बने सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आधुनिक सुविधाओं वाली इमारत का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की उच्च पढ़ाई के लिए जल्द ही पटियाला समेत छह जिलों में रिहायशी स्कूल अकादमिक तौर पर शुरू कर दिए जाएंगे। इनमें नवीनतम व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


सरकार की ओर से हरेक स्कूल के लिए 10 एकड़ जमीन दी जाएगी और 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सरदियों व गरमियों में केंद्रीय मदद के साथ दी जाने वाली मुफ्त वर्दियों के लिए भत्ता राशि को 400 रुपये से बढ़ाने के लिए केंद्र के पास मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई इजाफा नहीं हुआ। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरिंदर कौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें