फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: जर्मनी में रह रही भगोड़ा महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। पंजाब पुलिस के एनआरआई मामलों के विंग ने जर्मनी में रह रही भगोड़ा घोषित महिला जसविंदर कौर उर्फ बेबी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मकान निर्माण के दौरान दीवारें गिराने, सीमेंट-सरिया सहित अन्य सामग्री चोरी करने और धमकियां देने के गंभीर आरोप हैं। थाना एनआरआई, होशियारपुर में 30 जुलाई 2019 को केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता परमजीत रायपुरी ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने साजिश के तहत उसके निर्माणाधीन मकान को नुकसान पहुंचाया और सामग्री चोरी की। मुख्य आरोपी जसविंदर कौर को 22 अक्टूबर 2024 को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में सब-इंस्पेक्टर राजविंदर सिंह की टीम ने महिला को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली से गिरफ्तार किया। महिला को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें