फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: विदेश भेजने का झांसा देकर 33 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में ट्रैवल एजेंट बाप-बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। विदेश भेजने का झांसा देकर 33 लाख रुपये की ठगी करने के मामले सामने आए हैं। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने ट्रैवल एजेंट बाप-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह, उसका बेटा चरनइंद्र सिंह केयर आफ क्रासलैंड इमीग्रेशन लीला भलन पटियाला, अंकुश डेमोला निवासी कैथल हरियाणा और जसमीत सिंह निवासी मोती बाग कालोनी पटियाला के तौर पर हुई है।
पहले केस में संदीप सिंह निवासी अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब की ओर से थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह विदेश जाना चाहता था। इस सिलसिले में वह क्रासलैंड इमीग्रेशन के लीला भवन स्थित दफ्तर गया। जहां के मालिक मनिंदर सिंह व उनके बेटे चरनइंद्र सिंह के अलावा अंकुश डेमोला ने उसे 32 लाख रुपये देने पर विदेश भिजवाने का झांसा दिया। लेकिन बाद में सौदे के तहत तय राशि लेने पर भी विदेश नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे केस में शेखर कुमार निवासी सन्नी एनक्लेव देवीगढ़ रोड पटियाला की ओर से लाहौरी गेट थाने में शिकायत दी गई कि जसमीत सिंह निवासी पटियाला ने उसे विदेश भेजने का सौदा सात लाख रुपये में तय किया था। करीब एक लाख रुपये की राशि उसने आरोपी को दे दी थी। लेकिन बाद में आरोपी ने उसे न विदेश भेजा और पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने इस केस में भी आरोपी ट्रैवल एजेंट को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें