फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बने चार नए रिकार्ड

Sun, 03 Jan 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी में चल रही 76वीं आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के शनिवार को छठे दिन चार नए रिकार्ड बने। अभी तक के मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी पहले, एमजी कोटियाम दूसरे और मंगलौर यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर चल रही है।
विज्ञापन


महिलाओं के 10 हजार मीटर दौड़ मुकाबले में सावित्रीबाई फूले पुणा यूनिवर्सिटी की जाधव संजीवनी ने स्वर्ण, आरटीएम नागपुर यूनिवर्सिटी की रोहिणी रौत ने रजत और एमडी रोहतक यूनिवर्सिटी की मीनू ने कांस्य पदक जीता। पोल वाल्ट मुकाबले में मंगलौर यूनिवर्सिटी की कृष्णा रचना ने स्वर्ण, एमजी कोटियाम यूनिवर्सिटी की सिंजू प्रकाश एमके ने रजत और कालीकट यूनिवर्सिटी की मेलबी टी मैनुअल ने कांस्य पदक जीता।

तिहरी छलांग मुकाबले में केरला यूनिवर्सिटी की जैनीमोल जोई ने गोल्ड, मंगलौर यूनिवर्सिटी की शिल्पा चाको ने सिल्वर और एमजी कोटियाम यूनिवर्सिटी की विनिथा बीजू ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


गोला फेंक मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी की मनप्रीत कौर चन्नू ने 15.84 मीटर थ्रो लगाकर गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की नवजीत कौर की ओर से बनाया 15.51 मीटर का रिकार्ड भी तोड़ा।

इस मुकाबले में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की नवजीत कौर ने सिल्वर और मंगलौर यूनिवर्सिटी की नमिथा जीके ने कांस्य पदक जीता। ऊंची छलांग में कोलकाता यूनिवर्सिटी की स्वप्ना बर्मन ने गोल्ड, एमजी कोटियाम यूनिवर्सिटी की एंजल पी देवासिया ने कांस्य और इसी यूनिवर्सिटी की जीनू मारिया मैनुअल ने कांस्य पदक जीता। 

3000 मीटर स्टीपलचेज मुकाबले में लखनऊ यूनिवर्सिटी की विजय लक्ष्मी ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही इस चैंपियनशिप का नया रिकार्ड भी बनाया। उसने 2013 में पारूल चौधरी की ओर से बनाया रिकार्ड तोड़ा। इसी मुकाबले में एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक की प्रीत लांबा ने सिल्वर और पंजाबी यूनिवर्सिटी की प्रीति चौधरी ने कांस्य का मेडल जीता।

पुरुषों के डिस्क फेंकने के मुकाबले में एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के सचिन ने गोल्ड, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रशांत मलिक ने सिल्वर और पंजाबी यूनिवर्सिटी के लखविंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता। 5000 मीटर दौड़ में एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के अरुण ने गोल्ड, मंगलौर यूनिवर्सिटी के अभिषेक पाल ने सिल्वर और दीन दयाल उपाध्याय गौरखपुर यूनिवर्सिटी के वासुदेव निशाद ने कांस्य का मेडल जीता।

3000 मीटर स्टीपल चेज में भारतीदासन यूनिवर्सिटी के मनीकानंदन एम नेगोल्ड, जेएनटी यूनिवर्सिटी हैदराबाद के एम नरेश ने सिल्वर और एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के राकेश ने कांस्य मेडल जीता।

पोल वाल्ट में एमडीयू रोहतक के अनुज कुमार ने 4.90 मीटर ऊंची छलांग लगाकर नया इंटरयूनिवर्सिटी रिकार्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता। इसी मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी के सोनू ने सिल्वर और मद्रास यूनिवर्सिटी के एस शिवा ने कांस्य का मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें