एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि उन्होंने खत्री गैंग से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए आरोपी फ्लिपकार्ट की यूनिफॉर्म पहनकर हथियार सप्लाई करते थे।
पटियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हथियार तस्करों के एक इंटरनेशनल गैंग के चार सदस्यों को 15 पिस्टल और 50 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी होशियारपुर, जालंधर और यूपी के रहने वाले हैं।
पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि उन्होंने खत्री गैंग से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए आरोपी फ्लिपकार्ट की यूनिफॉर्म पहनकर हथियार सप्लाई करते थे। एससपी ने कहा आरोपी सोशल मीडिया के जरिए एप से जुड़े थे। इन युवकों को दिए गए निर्देशों के अनुसार वे पार्सल उठाकर सप्लाई करते थे।