फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में इंडस्ट्री खत्म होने के लिए सरकार जिम्मेवार : बंसल

Tue, 30 Aug 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर के मूनक में पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल व पूर्व सांसद विजयइंद्र सिंगला को सम्मानित करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि किसी समय पंजाब के गबरूओं की पहचान पूरे विश्व में पहले स्थान पर हुआ करती थी, लेकिन आज प्रदेश की मौजूदा अकाली सरकार के कुछ नेताओं ने अपने फायदे के लिए सूबे की जवानी को नशे की दलदल में धकेल दिया है। बंसल और पूर्व सांसद विजयइंद्र सिंगला जिले के मूनक की अग्रवाल धर्मशाला में मूनक, लहरा और खनौरी के व्यापारियों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे।
विज्ञापन


बंसल ने प्रदेश से इंडस्ट्री खत्म होने के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराते कहा कि सरकार द्वारा लगाए भारी भरकम टैक्स की वजह से पंजाब के उद्योग अन्य राज्यों में चले गए हैं। पंजाब में टैक्स अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। वे व्यापारियों की समस्याएं सुनने यहां आए हैं ताकि कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में उनकी मांगें शामिल करके कांग्रेस की सरकार आने पर उनका समाधान किया जा सके।

पूर्व सांसद विजयइंद्र सिंगला ने कहा कि पंजाब की मौजूदा अकाली भाजपा सरकार से प्रत्येक वर्ग दुखी है। मौजूदा समय पंजाब पर एक लाख चालीस हजार करोड़ का कर्ज है जो बहुत ज्यादा है। जबकि बादल परिवार की आमदनी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते कहा कि आप के चार सांसद थे जिनमें से दो ने पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं अन्य सांसद की कारगुजारी बारे देश के लोगों को पता चल चुका है।
विज्ञापन


शैलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमनाथ सिंगला, किरन कुमार, केवल, सुरेश कुमार, किरयाना एसोसिएशन के सरपरस्त कर्मचंद सिंगला ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने हर वर्ग के व्यापारियों को टैक्सों की मार से दुखी किया हुआ है। इस दौरान व्यापारियों ने पवन बंसल और विजयइंद्र सिंगला को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें