फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: कांग्रेस शहरी प्रधानगी की कुर्सी पर पहली बार युवा चेहरे सौरभ मदान को मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पहली बार पंजाब में शहरी और देहाती का जिला प्रधान चुनने के लिए दिल्ली से सितंबर महीने में ऑर्ब्जवर भेजे थे जो 15 दिनों तक जिलों में डेरा डाले बैठे रहे। अमृतसर में प्रधान चुनने के लिए दिल्ली से ऑर्ब्जवर सीपी मित्तल नियुक्त किए गए थे जिन्होंने शहर के हरेक पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक प्रधान और सीनियर लीडरशिप से बातचीत कर 35 के करीब नेताओं से प्रधानगी के आवेदन लिए थे। बावजूद इसके बाद दो महीने बाद मंगलवार देर रात जारी लिस्ट में वार्ड नं. 28 के पार्षद और युवा चेहरे सौरभ मदान मिट्ठू को शहरी प्रधान और देहाती के प्रधान पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला को लगा दिया गया। सौरभ मदान मिट्ठू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के चहेते हैं। वहीं देहाती प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला के नाम पर किसी ने एतराज नहीं जताया लेकिन शहरी प्रधान सौरभ मदान मिट्ठू के नाम की घोषणा के बाद शहर की कांग्रेसी लीडरशिप दो गुट में नजर आई। एक तरफ मिट्ठू मदान का सांसद गुरजीत सिंह औजला, नॉर्थ से पूर्व विधायक सुनील दत्ती और अनिल जोशी ने मुंह मीठा करवाकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं हलका सेंट्रल, वेस्ट और साउथ से किसी भी सीनियर कांग्रेसी नेता ने मिट्ठू मदान को बधाई तक नहीं भेजी। उधर, नवनियुक्त प्रधान मिट्ठू मदान ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह तन-मन से निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें