फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हल्का कोहरा: अमृतसर में दृश्यता 800 मीटर पहुंची, 5 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम पारा; फरीदकोट सबसे ठंडा

Tue, 18 Nov 2025 08:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के पास बना हुआ है। लेकिन अमृतसर व लुधियाना का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 29.6 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हल्का कोहरा पड़ने लगा है। इसके प्रभाव से अमृतसर में सुबह दृश्यता मात्र 800 मीटर दर्ज की गई। लुधियाना में 1000 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


सूबे के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे कम 5 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। 

पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के पास बना हुआ है। लेकिन अमृतसर व लुधियाना का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 29.6 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), लुधियाना का 25.0 डिग्री (1.6 डिग्री नीचे), पटियाला का 27.2 डिग्री, पठानकोट का 25.0 डिग्री, बठिंडा का 27.2 डिग्री, फिरोजपुर का 26.7 डिग्री और रूपनगर का 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री, लुधियाना का 8.8 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 9.4 डिग्री (सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे), पठानकोट का 9.6 डिग्री, बठिंडा का 6.6 डिग्री (सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे ), गुरदासपुर का 6.0 डिग्री, रूपनगर का 9.3 ड़िग्री और होशियारपुर का 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें