फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चपेट में पंजाब: अमृतसर समेत 9 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे, छह दिनों के लिए यलो अलर्ट

Mon, 12 Jan 2026 08:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कईं जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा और साथ में शीतलहर भी चलेगी। फिलहाल पंजाब में मौसम आने वाले दिनों में शुष्क ही बना रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब में धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शीतलहर का कहर बढ़ गया है। सोमवार सुबह सूबे में घनी धुंध छाई रही। वहीं अमृतसर समेत पंजाब के 9 शहरों का न्यूनतम पारा 5 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इनमें 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। पंजाब का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति रही, क्योंकि यहां का अधिकतम 8.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री नीचे रहा। अमृतसर में बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता भी शून्य दर्ज की गई। 

प्रमुख शहरों का न्यूनतम व अधिकतम तापमान

रविवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री ( सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 3.8 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे), बठिंडा का 1.6 डिग्री (सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 2.9 डिग्री, गुरदासपुर का 3.8 डिग्री, एसबीएस नगर का 4.8 डिग्री, रूपनगर का 4.2 डिग्री, पठानकोट का 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम पारा 8.8 डिग्री, लुधियाना का सबसे अधिक 16.4 डिग्री, पटियाला का 16.0 डिग्री, गुरदासपुर का 12.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 14.6 डिग्री, फरीदकोट का 16.2 डिग्री, होशियारपुर का 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें