फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में दिनदहाड़े चली गोली, दो गुटों में झड़प, जमकर चले लात घूसे

Mon, 13 Apr 2026 05:52 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब के पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में गोली चली है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में दो स्टूडेंट ग्रुपों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वहां फायरिंग की गई। 
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच झड़प। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) में दिनदहाड़े गोलियां चली। पीयू परिसर में स्टूडेंट्स के दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूसे चले। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां फायरिंग की गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें गोली चलने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

एसपी चीमा ने बताया कि जिस हथियार से गोली चलाने की बात कही जा रही है, उसकी भी तलाश की जा रही है। हथियार मिलने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि वह लाइसेंसी है या अवैध। पंजाबी यूनिवर्सिटी के जिन गुटों के बीच झगड़ा हुआ, उनके बीच झगड़े की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें