फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में रेल रोको आंदोलन: किसानों ने फिर खोला मोर्चा, 19 जिलों में रेलवे ट्रैक पर देंगे धरना, सरकार को चेताया

Wed, 03 Dec 2025 12:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। किसानों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलने की तैयारी की है। किसान 19 जिलों में रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे। 
विज्ञापन
किसानों का रेल रोको आंदोलन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांगों को मनवाने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसान मज़दूर मोर्चा (भारत) पंजाब चैप्टर ने एलान किया है कि वह सूबे के 19 जिलों में 26 स्थानों पर 5 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दो घंटे तक सांकेतिक रेल रोको धरना देंगे। यह विरोध बिजली संशोधन बिल-2025 के मसौदे को रद्द कराने, प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने, भगवंत मान सरकार द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों की जबरन बिक्री के विरुद्ध तथा अन्य मुद्दों के संबंध में किया जा रहा है।

विज्ञापन


किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मांगों को जल्द पूरा न किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी। किसानों की ओर से रेल रोको आंदोलन जिन जगहों पर किया जाएगा, उनमें ये जिले शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला अमृतसर: दिल्ली–अमृतसर मुख्य रेल मार्ग पर देविदासपुरा और मजीठा स्टेशन 
जिला गुरदासपुर: अमृतसर–जम्मू कश्मीर रेल मार्ग पर बटाला रेलवे स्टेशन, गुरदासपुर रेलवे स्टेशन और डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन
जिला पठानकोट: परमानंद फाटक 
जिला तरनतारन: तरनतारन रेलवे स्टेशन
जिला फिरोजपुर: बस्ती टैंकांवाली, मलांवाला और तलवंडी भाई
जिला कपूरथला: डडविंडी के पास (सुल्तानपुर लोधी) 
जिला जालंधर: जालंधर कैंट 
जिला होशियारपुर: टांडा (जम्मू कश्मीर और जालंधर रेल मार्ग) और पुराना भुंगाला रेलवे स्टेशन
जिला पटियाला: शंभू और बाड़ा (नाभा)
जिला संगरूर: सुनाम शहीद ऊधम सिंह वाला
जिला फाज़िल्का: फाजिल्का रेलवे स्टेशन
जिला मोगा: मोगा रेलवे स्टेशन
जिला बठिंडा: रामपुरा रेलवे स्टेशन
जिला मुक्तसर: मलोट और मुक्तसर
जिला मालेरकोटला: अहमदगढ़
जिला मानसा: मानसा रेलवे स्टेशन
जिला लुधियाना: साहनेवाल रेलवे स्टेशन
जिला फरीदकोट: फरीदकोट रेलवे स्टेशन
जिला रूपनगर (रोपड़): रोपड़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें