फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में एक और किसान की मौत: 10 महीने से खनौरी बॉर्डर पर डटा था जग्गा सिंह, फरीदकोट का रहने वाला था

Sun, 12 Jan 2025 05:45 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल फरीदकोट के एक किसान की मौत हो गई। किसान जग्गा सिंह करीब 10 महीने पहले आंदोलन में शामिल होने के लिए आया था। 
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल एक और किसान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जग्गा सिंह (80) के तौर पर हुई है, जो फरीदकोट जिले की जैतो तहसील के गांव गोदारा का रहने वाला था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किसान जग्गा सिंह को खनौरी बॉर्डर पर अधरंग का दौरा पड़ा था। इसके बाद उसे इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया था। रविवार को अस्पताल में किसान की मौत हो गई है। वह पिछले करीब 10 महीनों से खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन में डटा हुआ था। जग्गा सिंह के पांच बेटे और एक बेटी है। 

किसान जग्गा सिंह के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव गोदारा ले जाने से पहले खनौरी मोर्चे में लाया जाएगा। जहां किसानों की ओर से जग्गा सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी। किसान जत्थेबंदियों ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन


किसान नेताओं के मुताबिक मोर्चे में अब तक काफी गिनती किसानों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए और किसानों व मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें