फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करने वाला काबू

Mon, 25 Nov 2013 10:07 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ पुलिस ने जाली ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन तैयार करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी से छह जाली ड्राइविंग लाइसेंस, दो खाली लाइसेंस की कापियां, 11 खाली लाइसेंस के कार्ड, चार खाली आरसी की कापियां, तीन मोहरें व टाइप मशीनें बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसपी (डी) जसकिरनजीत सिंह तेजा की अगुवाई में सीआईए स्टाफ पुलिस राजपुरा ने आरोपी रजिंदर कुमार निवासी राजपुरा टाउन को काबू किया है।

एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस पार्टी गुरुद्वारा सिंह सभा राजपुरा टाउन में चेकिंग के संबंध में मौजूद थी।

इसी दौरान सूचना मिली की कि आरोपी रजिंदर कुमार अपने घर में ही जाली ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन तैयार करके लोगों को बेचकर धोखाधड़ी कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से जाली रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करने का काम करता आ रहा है। वह लोगों को 600-700 रुपये में जाली रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करके बेचता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें