फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ बिजली मुलाजिमों की रोष रैली

Tue, 04 Oct 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ रोष रैली करते बिजली मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर सरकार के रवैए से गुस्साए बिजली मुलाजिम टेक्निकल सर्विस यूनियन के बैनर तले स्टोर सब डिवीजन में इकट्ठा हुए। विभिन्न सब डिवीजनों से पहुंचे इन बिजली मुलाजिमों ने रैली की। मौके पर मुलाजिमों के बनते बकाया देने, स्केलों में व्याप्त त्रुटियां दूर करने समेत और कई मांगें उठाईं। उनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए स्टेट कमेटी के प्रधान बनारसी दास, दविंदर सिह, इंद्रजीत सिंह, हरजीत सिंह ने बताया कि पावरकॉम मैनेजमेंट की ओर से 118 ग्रिड प्राइवेट ठेकेदारों को देने, थर्मल प्लांट बंद करने के फैसले के खिलाफ, ठेकेदारी सिस्टम के जरिए रखे कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग को लेकर पूरे पंजाब में रोष रैलियां की जा रही हैं।

जल्द ही मैनेजमेंट ने अपने गलत फैसले न बदले और ठेका मुलाजिमों को रेगुलर न किया तो आंदोलन तेज होगा। साथ ही इस मौके पर मैनेजमेंट से मांग की गई कि मुलाजिमों के रहते बकाया तुरंत अदा किए जाए। स्केलों में रहती त्रुटियां दूर करने, बिजली मुलाजिमों के साथ हो रहा अन्याय बंद करने, डिसमिस बिजली नेताओं को बहाल करने, कांट्रेक्ट वर्करों को रेगुलर करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें