फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पावरकॉम मुख्यालय के गेट के सामने प्रबंधन का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तरस के आधार पर नौकरी की मांग पर प्रदर्शन तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों ने वीरवार को निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। तरस के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर यह संघर्ष तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने पावरकॉम मुख्यालय के गेट के सामने प्रबंधन का पुतला फूंककर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

संगठन के कुछ सदस्य पिछले चार दिनों से पावरकॉम मुख्यालय की सातवीं मंजिल की छत पर डटे हुए हैं। अन्य आश्रित मुख्य गेट पर धरना दे रहे हैं। मृतक आश्रित संघर्ष कमेटी पावरकॉम के नेता चरणजीत सिंह दियोण ने बताया कि बुधवार को पुलिस प्रशासन ने प्रबंधन से बैठक करवाई। हालांकि, यह बातचीत सफल नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को भी प्रबंधन ने उनसे बातचीत की पहल नहीं की। इसी के विरोध में पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। चरणजीत सिंह दियोण ने कहा कि मृतक कर्मचारियों के आश्रित लंबे समय से तरस के आधार पर नौकरी मांग रहे हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पावरकॉम में सेवा के दौरान मृत कर्मचारियों के परिवारों को नौकरी या आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। इस संबंध में एक नीति भी बनाई गई थी लेकिन कई परिवारों को इसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें