मोहाली में आईटी सिटी सेक्टर-82ए में एक कारोबारी के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम ने कोठी नंबर 2010 में तलाशी ली। इस कार्रवाई का जिक्र शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से किया है।
विज्ञापन
उन्होंने ईडी की कार्रवाई को पंजाब के एक आईपीएस अधिकारी से कथित तौर पर जुड़ा बताया है। मजीठिया की पोस्ट के अनुसार ईडी की तलाशी पटियाला, मोहाली और डेराबस्सी सहित कई स्थानों पर किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, कार्रवाई किन मामलों से संबंधित है और जांच के दायरे में कौन-कौन लोग हैं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।