फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला के डॉ. मुजतबा हुसैन उस्ताद बिस्मिल्लाह खां अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में कार्यरत बांसुरी वादक डॉ. मुजतबा हुसैन का नाम उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें बिहार के कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से 30 जनवरी को आयोजित अवार्ड वितरण समारोह में दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. हुसैन को कुछ समय पहले ही पंजाबी यूनिवर्सिटी ने बांसुरी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया था। गजल सम्राट जगजीत सिंह, भजन गायक अनूप जलोटा, पद्म श्री अजय चक्रवर्ती, गजल गायक पंकज उदास, संगीत निर्देशक रविंदर जैन, कल्याण जी आनंद जी, उत्तम सिंह, अनु मलिक और नदीम श्रवण समेत अन्य प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम कर चुके डॉ. हुसैन ने तीन सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में अपनी कला का लोहा मनवाया है।
डॉ. हुसैन ने कहा कि यह सब उनके बुजुर्गों के आशीर्वाद और प्रशंसकों की दुआओं का नतीजा है कि आज उन्हें इतने बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। मशहूर शहनाई वादक महरूम उस्ताद मुंशी खान डॉ. हुसैन के दादा जी हैं। वहीं, बांसुरी वादक उस्ताद फहिमुल्लाह खां उनके चाचा हैं। डॉ. हुसैन का नाम इस अवार्ड के लिए घोषित होने पर वीसी एवं डीन डॉ. अमृत पाल कौर, गुरमत संगीत आचार्य डॉ. गुरनाम सिंह और संगीत जगत से जुड़े अन्य मशहूर लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें