फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल, सुबह आठ से 11 बजे तक बंद रहेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सरकारी राजिंदरा अस्पताल, सरकारी माता कौशल्या अस्पताल, टीवी अस्पताल समेत जिले के सब डिवीजन अस्पतालों में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ओपीडी बंद रहेगी। इस हड़ताल के दौरान ओपीडी बंद रहने के चलते लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। खास तौर से राजिंदरा अस्पताल में पटियाला जिले से नहीं, बल्कि बाहरी जिलों से भी मरीज चेकअप करवाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

पंजाब स्टेट मेडिकल एंड डेंटल टीचर्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान डॉ. विजय बोदल के साथ डॉ. डीएस भूल्लर ने बताया कि छठे वेतन आयोग के मुताबिक एनपीए में की गई कटौती के संबंध में एसोसिएशन की मीटिंग में फैसला लिया गया है कि रोजाना सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ओपीडी बंद रखी जाएगी। इसके अलावा जनरल ऑपरेशन नहीं किए जाएंगे और मेडिकल कालेज में स्टूडेंट्स की क्लासें भी नहीं ली जाएंगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सुबह 11 बजे के बाद टीचरों की ओर से स्टूडेंट्स को आनलाइन स्टडी सामग्री दी जा सकेगी। एक जुलाई को सुबह साढ़े 9 बजे वेतन आयोग की रिपोर्ट की कॉपियां जलाई जाएंगी। यह सिलसिला पांच जुलाई तक जारी रहेगा और पांच को रिव्यू बैठक का आगे के संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें