राजपुरा कोर्ट कांप्लेक्स के सामने नारेबाजी करते बार एसोसिएशन के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार की ओर से सब डिवीजन कोर्ट में चलते फैमिली केसों को सब डिविजन अदालतों से बदल कर जिला फैमिली अदालतों में भेजने के लिए की जा रही तैयारियों के रोषस्वरूप बार एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर कौशल की अगुवाई में वकीलों की मीटिंग हुई। इसमें वकीलों ने कोर्ट कांप्लेक्स के सामने नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।
बार एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर कौशल, सीनियर वकील प्रेम सिंह नंनूआ, सुबेग सिंह, कुलबीर सिंह, नरेश राणा, बलजिंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि फैमिली केसों को सब डिवीजन अदालतों से जिला फैमिली अदालतों में जाने से जहां वकीलों का काम समाप्त हो जाएगा।
राजपुरा के साथ लगते इलाके के लोगों के फैमिली झगड़ों के केसों के लिए अब राजपुरा की अदालत में आना पड़ता है। अगर फैमिली केस जिला फैमिली अदालत पटियाला में तबदील हो गए तो उनको काफी परेशान होना पड़ेगा। अगर वकीलों के पास कोई केस ही नहीं रहेगा तो वकील अपने परिवार का गुजारा कैसे करेंगे।
उन्हाेंने कहा कि पहले भी राजपुरा का काफी इलाका राजपुरा से निकालकर मोहाली, डेराबस्सी अदालत के साथ जोड़ दिया गया है। इसके कारण वकीलों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि फैमिली केसों को सब डिवीजन अदालत में ही रहने दिया जाए।